भारतीय महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले में 3 मिनट 29.69 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड जीता। यह भारत का एशियन गेम्स में छठा गोल्ड है। इसके साथ भारत ने लगातार छठी बार 50 मेडल जीता।
इससे पहले मंगलवार को गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर मेडल की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 13 मिनट 42.75 सेकेंड में रेस पूरी की और ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने। इससे पहले वह 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं।
वहीं नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। 10 दिन पहले फ्लू के कारण अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
इसके अलावा भारत ने 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में ब्रॉन्ज जीता। टीम ने 41.06 सेकेंड में रेस पूरी की।

