जम्मू-कश्मीर के डोडा में ऊपरी इलाके में बादल फटने से मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया। सड़कों पर कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।
महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मुंबई में पिछले 48 घंटे में करीब 15 इंच (380 मिमी) बारिश दर्ज की गई। IMD ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
नासिक में भी आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। त्र्यंबकेश्वर मंदिर और महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे।
वहीं, केरलम के वायनाड में टनल प्रोजेक्ट साइट पर मंगलवार को लैंडस्लाइड हो गया। मलबा गिरने से 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

