सोना के दाम लगातार 16 दिन गिरने के बाद आज यानी 23 नवंबर को बढ़ गए हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,230 रुपए महंगा होकर 1.25 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
पांच नवंबर को सोने के दाम 1.44 लाख रुपए पर थे, जो लगातार गिरावट के बाद 1.24 लाख रुपए पर आ गए थे।
एक किलो चांदी की कीमत आज 413 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए हो गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातर गिरावट के कारण अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है, लेकिन अभी एकमुश्त खरीदारी से बचना चाहिए।
अलग-अलग शहरों में दाम अलग होने की 4 वजहें
- ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।
- खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
- लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
- पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।

