इंदौर में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम ठगी करने वाले युवक क्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार किया गया है कार्रवाई में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे 60 लाख रुपए ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक मोहम्मद हिदायतुल्लाह द्वारा शिकायत की थी कि टेलीग्राम टास्क के माध्यम से इन्वेस्टमेंट कर कर ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को आरोपियों के द्वारा अंजाम दिया गया था यह शिकायत क्राइम ब्रांच के द्वारा संचालित एनसीआर पोर्टल पर की गई थी शिकायत के अनुसार जांच पड़ताल करते हुए हरियाणा से मनदीप, सिद्धेश्वर, गुरदीप नमक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिनसे पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी में फर्जी खाते उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति गुजरात का रहने वाला है और अभी फिलहाल हुआ संभाजी नगर महाराष्ट्र में है जिसकी निशानदेही पर क्राइम ब्रांच के द्वारा कृष्ण कम को गिरफ्तार कर लिया है और उसे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है साथी पुलिस का कहना है कि स्वयं के बैंक खातों का उपयोग किसी भी अनजान व्यक्ति को न करने दे नहीं तो होने वाली वारदात में वह भी भागीदार साबित हो सकते हैं।

