Wednesday, July 30, 2025
More
    Homeबड़ी खबरेंकटनी में समोसे को लेकर युद्ध, गर्भवती के पेट पर मारी लात,...

    कटनी में समोसे को लेकर युद्ध, गर्भवती के पेट पर मारी लात, कई गाड़ियां जलाई

    पीड़ित महिला के मुताबिक वो प्रेगनेंट है और आरोपियों ने उसके पेट पर लात मारी। इसके बाद महिला कार में जाकर बैठ गई फिर आरोपी महिला के पति से उलझ गए। विवाद बढ़ा तो गांव के लोग महिला और उसके पति के समर्थन में आ गए।

    मध्य प्रदेश के कटनी में समोसा खरीदने को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि बात आगजनी और पत्थरबाजी तक पहुंच गई। आरोप है कि रेत कर्मचारियों ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। महिला के पति के साथ भी रेत कर्मचारियों ने मारपीट की। ऐसे में गांव के लोग दंपती के समर्थन में आ गए। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। कई गाड़ियां भी जलाई गईं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ।

    घटना बड़वारा थाना के बसाडी गांव की है। यहां महिला अपने बच्चों के लिए समोसे लेने पहुंची थी। हालांकि, होटल में बने सारे समोसे रेत कंपनी के स्टाफ ने पहले ही अपने पास रखवा लिए थे, लेकिन महिला की रिक्वेस्ट पर होटल वाले ने बच्चों के लिए दो समोसे दे दिए। इस बात पर रेत कंपनी के लोग नाराज हो गए और महिला से बहस करने लगे।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments