इंदौर मे एक महिला डॉक्टर के नाम के फ़र्ज़ी काग़ज़ात तैयार कर और उनके प्लॉट को बैंक में गिरवी रख लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया था पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया है….
आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का हे जहाँ डॉक्टर राज रानी खरे द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि बैंक से फ़ोन आ रहे हैं कि उन्होंने लाखों रुपया का प्लॉट बैंक में गिरवी रख के लोन लिया है जब जाँच की गई तो पता चला कि नाही उनके यह कागज़ात ओरिजनल है और न ही उन्होंने किसी प्रकार का लोन लिया है पुलिस ने जाँच के बाद इस मामले में मोहमद रहीस और उसके लड़के जुनेद सलमा बी और उसके अन्य साथियों द्वारा यह घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है जिस पर से पुलिस ने इस मामले में दोनों बाप बेटों को गिरफ़्तार किया है वहीं पूरे मामले की जाँच पड़ताल में पुलिस जुटी है…

