Tuesday, February 10, 2026
More
    Homeमध्यप्रदेशइंदौर77वें उर्स के अवसर पर समाजसेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने की...

    77वें उर्स के अवसर पर समाजसेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल

    खजराना स्थित सैयद नूरुद्दीन नाहर शाह वली सरकार के 77वें उर्स के अवसर पर समाजसेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उर्स के पहले दिन मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सनवर पटेल ने आयोजित कार्यक्रम में 316 मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए डॉ. पटेल ने कहा कि छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को पढ़ाई में सहयोग देना है, ताकि वे अपने भविष्य को मजबूत बना सकें।
    दरगाह सदर डॉ. रिजवान पटेल ने बताया कि उर्स के दौरान शिक्षा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष रेहान शेख, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैयद वाहीद अली, पार्षद प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
    तीन दिवसीय उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक गाइडलाइंस का सख्ती

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments