केंद्र सरकार ने देश में 100% एथेनॉल से चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स (E100) के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में संशोधन यानी बदलाव करते हुए सरकार ने E100 फ्यूल को मंजूरी दे दी है।
यह फैसला कार कंपनियों के बाजार में अपनी पहली E100 कारें उतारने से ठीक पहले लिया गया है। इस नए बदलाव, इसके असर और आम लोगों पर इसके प्रभाव को सवाल-जवाब में समझें…
सवाल: सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स को लेकर क्या नया फैसला लिया है?
जवाब: केंद्र सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव करते हुए 100% एथेनॉल यानी E100 फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दी है। नए नोटिफिकेशन के तहत एमिशन प्रोविजन में E85 फ्यूल के साथ अब E100 को भी शामिल कर लिया गया है।

