Sunday, September 20, 2026
More
    Homeटेक्नोलॉजीवॉट्सएप नंबर बदलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें:पुराने नंबर का...

    वॉट्सएप नंबर बदलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें:पुराने नंबर का बैकअप नए नंबर पर काम नहीं करेगा

    यदि आप अपना नया सिम कार्ड ले रहे हैं या फोन नंबर बदलने का प्लान बना रहे हैं, तो वॉट्सएप का चेंज नंबर फीचर आपके काम आसान कर सकता है। हालांकि, नंबर बदलने की प्रोसेस शुरू करने से पहले कुछ जरूरी तकनीकी बातों और बैकअप नियमों को जानना बेहद जरूरी है।

    सही तरीका न अपनाने पर आप अपने पुराने चैट बैकअप और डेटा का एक्सेस खो सकते हैं। इस खबर में हम आपको वॉट्सएप नंबर बदलने के नियम और सही प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं…

    नंबर बदलने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

    नंबर बदलने की प्रोसेस शुरू करने से पहले चेक करें कि आपके नए नंबर पर कॉल या SMS की सर्विस शुरू हुई है या नहीं। साथ ही यह भी चेक करें कि आपका पुराना नंबर अभी वॉट्सएप पर रजिस्टर्ड है या नहीं।

    पुराना नंबर चेक करने के लिए वॉट्सएप के थ्री-डॉट मेनू > सेटिंग्स > प्रोफाइल पिक्चर पर जाएं। ध्यान रखें कि यह बदलाव वॉट्सएप वेब या डेस्कटॉप एप से नहीं किया जा सकता, इसके लिए आपको अपने प्राइमरी फोन का ही इस्तेमाल करना होगा।

    सपोर्टेड और अनसपोर्टेड नंबरों की लिस्ट

    वॉट्सएप सभी प्रकार के नंबरों को रजिस्ट्रेशन के लिए सपोर्ट नहीं करता है।

    • इन नंबरों का इस्तेमाल न करें: VoIP, टोल-फ्री, पेड प्रीमियम, यूनिवर्सल एक्सेस नंबर (UAN), पर्सनल नंबर और लैंडलाइन।
    • लैंडलाइन का नियम: लैंडलाइन नंबर केवल ‘वॉट्सएप बिजनेस एप’ पर ही सपोर्ट किए जाते हैं।

    ब्लॉक कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप्स पर क्या असर पड़ेगा?

    यदि आप एक ही वॉट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए नंबर बदलते हैं, तो आपके ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स ब्लॉक ही रहेंगे और उन्हें आपके नए नंबर की कोई जानकारी या नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।

    हालांकि, आपके ग्रुप चैट्स को आपके नंबर बदलने का नोटिफिकेशन अपने आप मिल जाएगा, चाहे आपने ‘नोटिफाई कॉन्टैक्ट्स’ ऑप्शन चुना हो या नहीं।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments