Sunday, September 13, 2026
More
    Homeमध्यप्रदेशउज्जैनगणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:उज्जैन के ताजपुर में...

    गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:उज्जैन के ताजपुर में गणेश चतुर्थी से पहले दर्शन के लिए पहुंच रहे ग्रामीण

    गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन जिले की ताजपुर तहसील के माता जी के चोपड़ा गांव में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू आने का दावा किया गया है। शनिवार सुबह यह बात फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे।

    ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा की आंखों से आंसू बहते दिखाई दे रहे हैं और यह स्थिति करीब आठ घंटे से बनी हुई है। गांव के ईश्वर पाटीदार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव में नगर पूजा हुई थी। हालांकि दोपहर बाद पानी की बूंद नहीं आई।

    गणेश जी की आंखों में आंसू आने की बात सुनते ही गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। लोग गणेश प्रतिमा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से मौके पर महाआरती भी की जा रही है।

    गांव निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि प्रतिमा की आंखों से आंसू आने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने मंदिर को करीब 700 से 800 वर्ष पुराना बताया है और इसे पुरातत्व संबंधी जानकारी से जोड़ते हुए दावा किया।

    स्थानीय निवासी रघुनंदन पाटीदार का कहना है कि दो दिन पूर्व नगर के सभी मंदिरों में चोला चढ़ाया गया, लेकिन भक्त इस मंदिर में चोला नहीं चढ़ा पाए थे और आज ये दृश्य देखने को मिला। सभी ग्रामीणों ने भगवान से प्रार्थना की है कि उनकी भूलों को क्षमा करें।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments