Monday, July 6, 2026
More
    Homeमध्यप्रदेशइंदौरइंदौर समेत 20 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी:9 में अति भारी...

    इंदौर समेत 20 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी:9 में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    जुलाई में मानसून जमकर बरस रहा है। इससे पूरा मध्य प्रदेश भींग गया है। शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। IMD (मौसम केंद्र) ने रविवार को प्रदेश के आधे हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा।

    मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

    वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और आलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

    ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी ऐसे जिले हैं, जहां हल्की बारिश का अलर्ट है।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments