Monday, February 9, 2026
More
    Homeमध्यप्रदेशइंदौरIndore : बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है, चिड़ियाघर में...

    Indore : बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है, चिड़ियाघर में खुशी का माहौल

    इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एक खुशखबरी सामने आई है। यहां बाघों के कुनबे में इजाफा हुआ है। संग्रहालय की बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिससे चिड़ियाघर में खुशी का माहौल है।


    गुरुवार को बाघिन अपने एक शावक को मुंह में दबाकर ले जाती हुई नजर आई, जिसके बाद शावकों के जन्म की पुष्टि हुई। जन्मे तीन शावकों में से दो सफेद रंग के हैं, जिन पर काले रंग की धारियां हैं, जबकि तीसरा शावक पीले और काले रंग की धारियों वाला है। खास बात यह है कि इंदौर प्रदेश का एकमात्र ऐसा चिड़ियाघर बन गया है, जहां पीले, सफेद और काले—तीनों रंगों के बाघ मौजूद हैं


    चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार बाघिन के गर्भकाल के दौरान विशेष निगरानी रखी जा रही थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि मेलानिस्टिक यानी ब्लैक टाइगर से मेटिंग के चलते काले धारियों वाले शावकों का जन्म हो सकता है। फिलहाल बाघिन दो सफेद और एक सामान्य रंग के शावकों की देखभाल कर रही है।
    प्रबंधन ने बताया कि बाघिन और उसके शावकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगले 10 से 15 दिनों में शावकों की गतिविधियां दर्शकों को देखने को मिल सकती हैं, जो चिड़ियाघर के लिए एक बड़ा आकर्षण होंगी।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments