Sunday, June 1, 2025
More
    Homeबड़ी खबरेंसास ने बहू पर फेंकी गर्म सब्जी, गंभीर रूप से झुलसी

    सास ने बहू पर फेंकी गर्म सब्जी, गंभीर रूप से झुलसी

    उज्‍जैन में एक पारिवारिक विवाद के चलते एक सास ने अपनी बहू पर गर्म सब्‍जी फेंक दी। इससे बहू बुरी तरह झुलस गई है। उसे प्राथमिक इलाज के लिए सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर अनबन हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया था।

    उज्जैन। पारिवारिक विवाद को लेकर एक सास ने अपनी बहू पर गर्म सब्जी फेंक दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए उसे चरक भवन में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की ननद ने अपनी मां को भाभी के लिए कुछ कह दिया था। इससे नाराज होकर उसने सब्जी फेंक दी।
    सुंदरबाई पत्नी मुकेश उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भोरखेड़ी की सास प्रेमबाई ने पारिवारिक विवाद में गर्म सब्जी फेंक दी। गंभीर रूप से झुलसने पर सुंदरबाई को उपचार के लिए उज्जैन के चरक भवन में भर्ती करवाया गया।

    महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी ननद बतुलबाई निवासी बांसखेड़ी से हाटखेड़ी में लगने वाले हाट बाजार में मुलाकात हुई थी। शाम को बतुलबाई ने अपनी मां प्रेमबाई को फोन लगाया और कहा कि भाभी हाट बाजार में मिली थी। उन्होंने मिलनी में रुपये नहीं दिए थे। इससे मेरा अपमान हो गया। इस बात को लेकर सास प्रेमबाई ने बहू पर गर्म सब्जी फेंक दी।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments