Friday, August 1, 2025
More
    Homeबड़ी खबरेंमैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा…' अभिनेता को धमकी देने वाला तैय्यब...

    मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा…’ अभिनेता को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार

    जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में टैक्स्ट मैसेज किया था कि मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले की तलाश शुरू हुई। युवक की लोकेशन यूपी की मिली तो मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस मुख्यालय को इनपुट दिया। इसके बाद मंगलवार को आरोपी युवक मोहम्मद तैयब निवासी दिल्ली को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक सेक्टर-92 की एक कोठी में कारपेंटर का काम कर रहा था।

    उसे आठ हजार रुपये महीने का वेतन मिलता है। मुंबई पुलिस की दो टीम नोएडा आई हुई हैं। एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़े जाने की पुष्टि की। मोहम्मद तैयब मूल रुप से बरेली का रहने वाला है। इस समय अपने चाचा के पास कर्दनपुरी, अंबेडकर चौक ज्योति नगर दिली में रह रहा था। पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में दर्जी का काम करता है। आरोपी के चाचा का घर खंगाल रही मुंबई पुलिस मुंबई पुलिस आरोपी युवक को सूरजपुर कोर्ट लेकर गई है, कोर्ट में पेश कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। फिर रिमांड पर मुंबई लेकर जाएगी। सेक्टर-39 थाने के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा है। नोएडा पुलिस जांच पर अभी कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं बोल रही है। आगे की जांच मुंबई पुलिस करेगी। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम आरोपी के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद है। वहां ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी के चाचा का घर भी खंगाला जा रहा है।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments